3 नवंबर 2026 देश की खबरें 1 मिनट में। साफ़, जांची-परखी, स्रोत के साथ। मेरी खबरें कैलकुलेटर English Instagram Facebook X

8वां वेतन आयोग सैलरी कैलकुलेटर

8वें वेतन आयोग में अपनी नई बेसिक पे और महीने की सैलरी का अनुमान लगाएं।

यह कैलकुलेटर कैसे काम करता है

नई बेसिक पे = आपकी मौजूदा 7वें वेतन आयोग की बेसिक पे × फिटमेंट फैक्टर (₹100 तक राउंड)। सरकार ने अभी फिटमेंट फैक्टर घोषित नहीं किया है। ज़्यादातर अनुमान 1.92 से 2.86 के बीच हैं; 7वें आयोग में यह 2.57 था। अलग-अलग फैक्टर डालकर देखें।

नया वेतन आयोग लागू होने पर आमतौर पर DA मर्ज होकर शून्य से शुरू होता है। 7वें आयोग की शुरुआत में X, Y, Z शहरों के लिए HRA 24%, 16% और 8% था, जो DA 50% पार करने पर 30/20/10% हुआ। यहां वही पैटर्न माना गया है।

ध्यान रखें

  • यह अनुमान है, सरकारी आंकड़ा नहीं।
  • ट्रांसपोर्ट भत्ता, NPS/GPF कटौती और इनकम टैक्स शामिल नहीं हैं।
  • 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट 2027 में आने की उम्मीद है।

स्रोत